Home उत्तर प्रदेश कोयलहवा में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व:भजन-कीर्तन हुए, ग्रामीणों ने सुख-समृद्धि...

कोयलहवा में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व:भजन-कीर्तन हुए, ग्रामीणों ने सुख-समृद्धि की कामना की

0
1


बहराइच जिले के नानपारा स्थित विकास खण्ड बलहा के ग्राम पंचायत कोयलहवा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े हर्षोल्लास और भक्तिभाव से मनाया गया। इस दौरान पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार और गांव की सुख-समृद्धि की कामना की। श्री कृष्णा जन्माष्टमी के अवसर पर गांव में देर रात तक भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे। जैसे-जैसे आधी रात का समय पास आया, श्रद्धालुओं का उत्साह और बढ़ गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर भक्तों ने जयकारे लगाए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान ग्रामीण कार्यक्रम में मौजूद रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में जन्माष्टमी को लेकर खास उत्साह दिखा। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से गांव में प्रेम से सभी ने मिल-जुलकर शांतिपूर्ण और भक्तिमय माहौल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सभी ग्रामीणों की भागीदारी से कोयलहवा में जन्माष्टमी का यह आयोजन श्रद्धा, उमंग और भक्ति का सुंदर संगम बन गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here