Home उत्तर प्रदेश गोकुल में बजत है बधैया नंद के घर जन्मे कन्हैया…:हरदी थाने से...

गोकुल में बजत है बधैया नंद के घर जन्मे कन्हैया…:हरदी थाने से बाजपेईपुरवा तक जन्माष्टमी की धूम, झांकियों और भजन-कीर्तन में डूबे भक्त

0
1


हरदी और महसी क्षेत्र में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। जगह-जगह आकर्षक झांकियां सजाई गईं और भजन-कीर्तन हुए। आधी रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। थाना हरदी परिसर में विशेष आयोजन किया गया। यहां भगवान श्रीकृष्ण और शिव-पार्वती की सुंदर झांकियां सजाई गईं। भजन-कीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय रहा। आधी रात थाना प्रभारी आलोक सिंह ने पूजा-अर्चना की। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे गूंज उठे। महसी क्षेत्र के बाजपेईपुरवा गांव में भी जन्माष्टमी को लेकर खास उत्साह रहा। यहां सजाई गई झांकियों में कृष्ण-सुदामा की मित्रता लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। झांकी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मोरहवा और तिवारीपुरवा गांवों में भी जगह-जगह आयोजन हुए। पूजा पंडालों में देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। रात 12 बजे ‘भए प्रकट कृपाला दीनदयाला’ भजन के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा क्षेत्र कृष्णमय नजर आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here