विश्व हिंदू महासंघ के प्रांतीय अधिवेशन में महराजगंज के जिला अध्यक्ष राजकुमार वर्मा को सम्मानित किया गया। उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
अधिवेशन में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन की एकता, मजबूती और सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक एकजुटता का संकल्प लिया गया। जिला अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने कहा कि उनके साथ आगे बढ़ने वाले महराजगंज के लोगों को आने वाले समय में प्रशासनिक और स्थानीय स्तर पर न्याय दिलाने का काम किया जाएगा।
BREAKING
NEWS












