Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश जमीन बेचने के नाम पर 10.50 लाख लेने का आरोप:बस्ती में 7...

जमीन बेचने के नाम पर 10.50 लाख लेने का आरोप:बस्ती में 7 लोगों पर धोखाधड़ी, गाली-गलौज और धमकी का केस

बस्ती में जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 10 लाख 50 हजार रुपए लेने और बाद में दूसरे की जमीन होने की जानकारी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपए वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद सोनहा पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रखिया निवासी पल्टूराम (45) ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि आरोपियों ने मौजा सूरतगढ़, तप्पा सिकंदरपुर की आराजी संख्या 49 में से 0.3455 हेक्टेयर जमीन बेचने का सौदा तय किया था। जमीन का कुल रकबा 0.6910 हेक्टेयर है। इसका सौदा 10 लाख 50 हजार रुपए में तय हुआ था। पल्टूराम के मुताबिक, रकम देने के बाद उन्हें पता चला कि जिस जमीन को बेचने का सौदा किया गया था, वह किसी दूसरे व्यक्ति की है। इस पर उन्होंने आरोपियों से अपने रुपए वापस मांगे, लेकिन आरोप है कि उन्होंने रकम लौटाने से इन्कार कर दिया। फोन पर दी जान से मारने की धमकी पीड़ित का आरोप है कि रुपए वापस मांगने पर आरोपियों ने फोन पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने न्यायालय में शिकायत की। कोर्ट के आदेश पर सोनहा थाने में 20 नवंबर को दोपहर 2:16 बजे सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।