Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश राप्ती नदी के घाट पर मगरमच्छ दिखा:कार्तिक पूर्णिमा से पहले लक्ष्मणपुर सेमरहनिया...

राप्ती नदी के घाट पर मगरमच्छ दिखा:कार्तिक पूर्णिमा से पहले लक्ष्मणपुर सेमरहनिया घाट पर जुटी भीड़, पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने को कहा

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक में कार्तिक पूर्णिमा से पहले राप्ती नदी के लक्ष्मणपुर सेमरहनिया घाट पर मगरमच्छ दिखाई दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, वह करीब डेढ़ घंटे तक नदी किनारे बैठा रहा। उसे देखने के लिए घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ दिनों बाद कार्तिक पूर्णिमा का पर्व है। इस मौके पर आसपास के कई गांवों से सैकड़ों महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग स्नान के लिए इसी घाट पर पहुंचते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नदी किनारे मगरमच्छ के कई छोटे बच्चे भी दिखाई दिए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से नदी किनारे जाने से बचने और सतर्क रहने की अपील की। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान पर्व को देखते हुए घाट पर लोगों की सुरक्षा के लिए संबंधित विभाग को समय रहते जरूरी कदम उठाने की जरूरत है।