Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कैंप लगा:महादेवा-नासिरगंज में बीएलओ ने...

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कैंप लगा:महादेवा-नासिरगंज में बीएलओ ने आवेदन लिए, दावे-आपत्तियां 16 दिसंबर तक दर्ज होंगी

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत महादेवा-नासिरगंज के जनता जूनियर हाईस्कूल मतदान केंद्र पर शनिवार को मतदाता सूची में नाम जोड़ने और जानकारी सुधारने के लिए कैंप लगाया गया। यह कैंप विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत लगा है।
निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, विशेष अभियान दिवस पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य मतदाता सूची और फॉर्म लेकर मौजूद हैं। यहां सूची में नाम जांचने, नए नाम जुड़वाने और गलतियां सुधारने के आवेदन लिए जा रहे हैं।
आलेख्य मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां 16 दिसंबर तक दर्ज कराई जा सकती हैं। शनिवार के अलावा 22 नवंबर (रविवार), 28 नवंबर (शनिवार) और 29 नवंबर (रविवार) को भी विशेष अभियान दिवस होंगे।
जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में नहीं है और वे 1 जनवरी को 18 साल के हो रहे हैं, वे नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6 भर सकते हैं। नाम, पता या दूसरी जानकारी सुधारने के लिए भी संबंधित फॉर्म भरे जा रहे हैं।
सूची में नाम जोड़ने या हटाने के लिए भी दावे और आपत्तियां दी जा सकती हैं।