Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश इकौना प्रीमियर लीग सीजन-3 शुरू:जगजीत इंटर कॉलेज में विधायक ने फीता काटकर...

इकौना प्रीमियर लीग सीजन-3 शुरू:जगजीत इंटर कॉलेज में विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन

इकौना प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन-3 शनिवार को श्रावस्ती के इकौना स्थित जगजीत इंटर कॉलेज में शुरू हुई। भाजपा विधायक राम फेरन पाण्डेय ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। आयोजकों के मुताबिक, प्रतियोगिता का मकसद क्षेत्र के युवाओं को खेल प्रतिभा दिखाने का मंच देना है। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करते हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं से ग्रामीण इलाकों की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की।