Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश कोल्हुई में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से...

कोल्हुई में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी

महाराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र में परसौना राबिवार की शाम को पेट्रोल पंप के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। एक बाइक कोल्हुई की तरफ से आ रही थी। उस पर सवार व्यक्ति सोनपिपरी गांव का निवासी बताया जा रहा है। दूसरी बाइक एक्सडवा की तरफ से आ रही थी। उसका सवार कम्हरिया बुजुर्ग का रहने वाला बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भेजा गया। वहां उनका इलाज जारी है। थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया कि घायलों की स्थिति ठीक है। उन्होंने कहा कि मौके पर स्थिति सामान्य है। हादसे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है।