Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश विश्व-हिंदू परिषद के अभियान से पहले दिन 1100 लोग जुड़े:बस्ती में हितचिंतक...

विश्व-हिंदू परिषद के अभियान से पहले दिन 1100 लोग जुड़े:बस्ती में हितचिंतक अभियान शुरू,धर्म रक्षा के कामों में सहयोग की अपील

बस्ती में विश्व हिंदू परिषद के हितचिंतक अभियान की शुरुआत हुई। पहले दिन 1100 लोग संगठन के हितचिंतक बने। संगठन के पदाधिकारियों ने लोगों से अभियान से जुड़ने और सामाजिक समरसता, हिंदू समाज की एकजुटता व धर्म रक्षा के कामों में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री नागेंद्र जी, प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख धर्मेंद्र चौरसिया, बस्ती के जिलाध्यक्ष गोपेश पाल, जिला उपाध्यक्ष गीतांजलि और जिला सह मंत्री दुर्गेश भारतवंशी मौजूद रहे। विभाग संयोजक मातृशक्ति रजनी चौधरी, दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजक गरिमा, नगर मंत्री अभिनव, जिला धर्म प्रसार प्रमुख नीरज और बजरंग दल संयोजक राहुल पांडेय सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि अभियान का मकसद अधिक से अधिक लोगों को संगठन के विचारों और सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता और धर्म रक्षा के कामों को गति मिलेगी।