Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बृजमनगंज में बाइक-साइकिल की टक्कर में दो घायल:फूलमनहा टोला ईसरीबर के पास...

बृजमनगंज में बाइक-साइकिल की टक्कर में दो घायल:फूलमनहा टोला ईसरीबर के पास हादसा, जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर

0
3

रविवार शाम करीब 4 बजे बृजमनगंज के फूलमनहा टोला ईसरीबर के पास बाइक और साइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों सवार घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, बाइक नंबर UP56BL7660 पर वीरेंद्र पुत्र कोइल सवार थे। उनकी उम्र करीब 33 वर्ष बताई गई है। वे सौराहा टोला महुआघाट से मामी चौराहा होते हुए बृजमनगंज मार्केट जा रहे थे। सामने से साइकिल पर रामगृह पुत्र श्रीराम (करीब 60 वर्ष), महुलानी टोला भरवारिया से अपने घर महुलानी जा रहे थे। टक्कर के बाद दोनों घायलों को सीएचसी बृजमनगंज ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने यह जानकारी दी।