श्रावस्ती में रविवार शाम करीब 5:30 बजे भिनगा में सड़क दुर्घटना में घायल हुए 13 वर्षीय बालक को जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल सहायता उपलब्ध कराई। जवानों ने घायल बालक को सुरक्षित वाहिनी मुख्यालय पहुंचाकर MI Room में प्राथमिक उपचार कराया और बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भिनगा भेजा। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5:30 बजे 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के RP गेट नंबर-3 के सामने बहराइच से भिनगा आने वाले मार्ग पर ऑटो रिक्शा संख्या (UP48T-5762) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सुमित (13) पिता विद्यराम निवासी ठठिया, पोस्ट और थाना भिनगा घायल हो गया। दुर्घटना के समय बालक अपने भाई के साथ था। घटना की सूचना RP गेट पर गार्ड कमांडर के रूप में तैनात मुख्य आरक्षी (सामान्य) नसीम अहमद ने मोबाइल फोन के माध्यम से सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) नवान्ग संग्रूप को दी। सूचना मिलते ही निरीक्षक (सामान्य) मृत्युंजय कुमार और मुख्य आरक्षी (सामान्य) कर्णाकर टी. बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंचे। जवानों ने घायल बालक को उसके भाई के साथ वाहिनी मुख्यालय स्थित MI Room पहुंचाया। वहां कांस्टेबल (नर्सिंग ऑर्डर्ली) महिला मौसमी पॉल ने बालक को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए जिला अस्पताल भिनगा भेज दिया गया। हादसे के बीच जवानों की तत्परता बनी घायल बालक के लिए मददगार 62वीं वाहिनी के जवानों की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की। इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि सशस्त्र सीमा बल केवल सीमा सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट के समय आम नागरिकों की सहायता और सेवा के लिए भी तत्पर रहता है। जवानों की इस पहल ने सुरक्षा बलों के मानवीय चेहरे को भी सामने रखा।
SSB जवानों ने घायल युवक को पहुंचाया हॉस्पिटल:प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिनगा रेफर
BREAKING
NEWS

















