Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश निचलौल के डोमा खास में निकली कलश यात्रा:नवरात्र पर भक्ति के जयघोष...

निचलौल के डोमा खास में निकली कलश यात्रा:नवरात्र पर भक्ति के जयघोष से गूंजा इलाका, दिखा सामाजिक सौहार्द

निचलौल के डोमा खास में निकली कलश यात्रा:नवरात्र पर भक्ति के जयघोष से गूंजा इलाका, दिखा सामाजिक सौहार्द

महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के डोमा खास गांव में रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को नवरात्र के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा विभिन्न रास्तों से होते हुए नारायणी नदी के तट पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। इसके बाद यात्रा वापस पूजा पंडाल पहुंची। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाए, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। यात्रा में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल हुए। इस दौरान आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की झलक दिखी। यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी मौजूद रहे। गांव के गणमान्य लोगों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान अनिल यादव, रविंद्र यादव, बृजेश यादव, खुशहाल सिंह चौहान, नेत्र रंजन, अब्दुल मुस्तफा, सेराज आलम, मोहम्मद आरिफ और छोटू चौहान सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat