Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती के बुरवा बाबा दरगाह पर मेले का आयोजन:दीकौली गांव में दूर-दूर...

श्रावस्ती के बुरवा बाबा दरगाह पर मेले का आयोजन:दीकौली गांव में दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु, पूरी होती हैं मनोकामनाएं; स्थानीय लोगों को मिला रोजगार


श्रावस्ती जिले के दीकौली ग्राम सभा में स्थित बुरवा बाबा की दरगाह पर एक मेले का आयोजन किया गया। यह दरगाह सोनवा थाना क्षेत्र और गिलौला ब्लॉक के अंतर्गत आती है। मेले में दूर-दूर से लोग माथा टेकने आते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस मेले से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलता है। बाहर से आए श्रद्धालु यहां के दुकानदारों से सामान खरीदते हैं, जिससे उन्हें कहीं बाहर नहीं जाना पड़ता और उनका रोजमर्रा का खर्च निकल जाता है। स्थानीय लोगों में मुस्कान, राजन, बरकत, मुकेश और राम कुमार ने बताया कि यह मेला उनके लिए आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat