Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश जंतर-मंतर पर देशविरोधी नारों का आरोप:महराजगंज में हिंदू रक्षक दल ने अभिजीत...

जंतर-मंतर पर देशविरोधी नारों का आरोप:महराजगंज में हिंदू रक्षक दल ने अभिजीत का पुतला फूंका, फंडिंग की जांच की मांग

जंतर-मंतर पर देशविरोधी नारों का आरोप:महराजगंज में हिंदू रक्षक दल ने अभिजीत का पुतला फूंका, फंडिंग की जांच की मांग

महराजगंज। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर देशविरोधी नारे लगाए जाने के आरोप को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मामले में नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नौतनवा कस्बे के गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कथित नारों की सच्चाई सामने लाने और संगठन को मिलने वाली फंडिंग की जांच कराने की मांग की।
हिंदू रक्षा दल के विधानसभा अध्यक्ष सत्यम सोनी ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है। उनके मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर देशविरोधी नारे लगाए जा रहे हैं। साथ ही सनातन धर्म के देवी-देवताओं और महापुरुषों को लेकर भी बयानबाजी की जा रही है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। सत्यम सोनी ने कहा कि इन्हीं आरोपों के विरोध में पार्टी के नेता का पुतला दहन किया गया है। उन्होंने संगठन के बड़े पदाधिकारियों की जांच कराने और उन्हें मिलने वाली फंडिंग के स्रोतों का पता लगाने की मांग की। साथ ही सरकार से संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के खिलाफ किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपों की सच्चाई सामने लाने की मांग की।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat