Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में माता मंदिर में नवरात्र की तैयारियां पूरी:आज शाम स्थापित होगी...

श्रावस्ती में माता मंदिर में नवरात्र की तैयारियां पूरी:आज शाम स्थापित होगी मां दुर्गा की प्रतिमा, भक्तों में उत्साह

श्रावस्ती में माता मंदिर में नवरात्र की तैयारियां पूरी:आज शाम स्थापित होगी मां दुर्गा की प्रतिमा, भक्तों में उत्साह

श्रावस्ती के इकौना तहसील क्षेत्र के बढ़ई पुरवा स्थित समय माता मंदिर में नवरात्र की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंदिर परिसर और आसपास के इलाके को झंडों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने मिलकर व्यवस्थाएं ठीक की हैं। आज शाम करीब 7:30 बजे मंदिर परिसर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होगी। इसके बाद सुबह-शाम स्थानीय और आसपास के भक्त पूजा-अर्चना के लिए आएंगे। मंदिर की सजावट और तैयारियों में स्थानीय निवासी आकाश सिंह और अनिल सिंह समेत कमेटी के सदस्यों ने योगदान दिया है। नवरात्र को लेकर पूरे इलाके में उत्साह है और श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा के लिए तैयार हैं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat