बहराइच के जरवलरोड थाना क्षेत्र में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे रविवार को जरवल कस्बे से पकड़ा गया। खेसुआ गांव की एक महिला ने 9 अक्टूबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि 8 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे उसकी 17 साल की बेटी स्कूल में रसोइया का काम करने गई थी। इसी दौरान गांव का जावेद पुत्र जमाल उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों के पूछने पर आरोपी के परिवार की एक महिला ने धमकी भी दी थी। पीड़िता की मां की शिकायत पर जरवलरोड थाने में केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया। जावेद जरवलरोड थाना क्षेत्र के नगेसर पुरवा, खेसुआ गांव का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 21 साल है। उस पर भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बकरी चराने के विवाद में महिला को पीटा:तीन पट्टीदारों पर केस दर्ज, जान से मारने की धमकी भी दी › महिला सुरक्षा के लिए बस्ती में निकला पैदल मार्च:नवरात्रि पर मिशन शक्ति फेज-6 का आगाज, अधिकारियों-छात्रों ने लिया हिस्सा › मिहींपुरवा में रामलीला से पहले निकला राम रथ:नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह हुआ स्वागत, आज रावण जन्म का मंचन › नासिरगंज में शारदीय नवरात्रि पर भव्य पंडाल सजा:मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना की तैयारी पूरी, बाजार में पूजन सामग्री की दुकानें गुलजार“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























