Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने वाला युवक गिरफ्तार:8 अक्टूबर को 17 साल...

किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने वाला युवक गिरफ्तार:8 अक्टूबर को 17 साल की किशोरी को ले गया था जावेद, जरवलरोड पुलिस ने पकड़ा

किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने वाला युवक गिरफ्तार:8 अक्टूबर को 17 साल की किशोरी को ले गया था जावेद, जरवलरोड पुलिस ने पकड़ा

बहराइच के जरवलरोड थाना क्षेत्र में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे रविवार को जरवल कस्बे से पकड़ा गया। खेसुआ गांव की एक महिला ने 9 अक्टूबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि 8 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे उसकी 17 साल की बेटी स्कूल में रसोइया का काम करने गई थी। इसी दौरान गांव का जावेद पुत्र जमाल उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों के पूछने पर आरोपी के परिवार की एक महिला ने धमकी भी दी थी। पीड़िता की मां की शिकायत पर जरवलरोड थाने में केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया। जावेद जरवलरोड थाना क्षेत्र के नगेसर पुरवा, खेसुआ गांव का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 21 साल है। उस पर भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat