बस्ती में आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोनहा थाना परिसर में बैठक हुई। रविवार को थानाध्यक्ष महेश सिंह की अध्यक्षता में ग्राम प्रहरियों और चौकीदारों के साथ यह बैठक की गई। बैठक में ग्राम प्रहरियों को निर्देश दिए गए कि वे गांवों में होने वाली छोटी-बड़ी घटनाओं, संदिग्ध गतिविधियों और आपसी विवादों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। त्योहारों को देखते हुए उन्हें रात में सतर्क रहने और बीट पुलिस अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर काम करने को भी कहा गया। पुलिस ने ग्राम प्रहरियों से क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार सिंह की देखरेख में की गई।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› कुर्सहा में नवरात्रि के पहले दिन निकली कलश यात्रा:मोक्षद्वार पोखर तक पहुंची, क्षेत्र में दिखा भक्ति और उत्सव का माहौल › श्रावस्ती में 3 परिवारों को 10.15 लाख की आर्थिक सहायता:विधायक ने पीड़ित परिवारों को सौंपे सहायता चेक, बिजली हादसे में दो युवकों की हुई थी मौत › Balrampur Border Security | ADG Ram Kumar Inspection & Smuggling Check › शोहरतगढ़ के गौरा बाजार में मातृ मेला लगा:बेटियों ने खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया; प्रदर्शनी भी लगी“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















