बस्ती में आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोनहा थाना परिसर में बैठक हुई। रविवार को थानाध्यक्ष महेश सिंह की अध्यक्षता में ग्राम प्रहरियों और चौकीदारों के साथ यह बैठक की गई। बैठक में ग्राम प्रहरियों को निर्देश दिए गए कि वे गांवों में होने वाली छोटी-बड़ी घटनाओं, संदिग्ध गतिविधियों और आपसी विवादों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। त्योहारों को देखते हुए उन्हें रात में सतर्क रहने और बीट पुलिस अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर काम करने को भी कहा गया। पुलिस ने ग्राम प्रहरियों से क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार सिंह की देखरेख में की गई।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› शोभायात्रा के साथ रामलीला महोत्सव शुरू,:शताब्दी वर्ष मना रहा है रामलीला समिति होंगे विशेष आयोजन; शिव-पार्वती विवाह और रावण वध का मंचन › इकौना के स्कूल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस:सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने बालिकाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर › पंडालों में विराजेंगी मां दुर्गा, नवरात्र की तैयारियां तेज:सादुल्लानगर, मीरपुर, रहमतपुर, पलई, मुंडा में पंडालों की साफ-सफाई और सजावट जारी › डुमरियागंज में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुए कई कार्यक्रम:मदर मेला और बाल उत्सव के तहत गोद भराई, स्टॉल प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















