विनीत कुमार दुबे | बारादहा(नौगढ़), सिद्धार्थनगर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नवरात्रि के पावन अवसर पर बगही गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा को पूजा पंडाल तक लाया गया। गांव के लोगों ने करीब 8 किलोमीटर पैदल चलकर माता की मूर्ति को पंडाल तक पहुंचाया। इस दौरान पूरा इलाका मां के जयकारों से गूंज उठा।
श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों, नौजवानों के साथ-साथ महिलाओं ने भी इस यात्रा में हिस्सा लिया। सभी श्रद्धा और उल्लास के साथ मां दुर्गा के स्वागत की तैयारी में जुटे थे।
मूर्ति ले जाने वालों में ग्राम प्रधान प्रदीप पासवान, ध्रुव, सुभाष, दिनेश, शिवरतन, गुड़िया, रेखा और खुशबू शामिल थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















