BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ नेत्र पट खुलते ही गूंजे बप्पा के जयकारे:बीरगंज के शिव मंदिर में...

नेत्र पट खुलते ही गूंजे बप्पा के जयकारे:बीरगंज के शिव मंदिर में गणेश प्रतिमा स्थापित, कमेटी ने भक्तों से समय पर पहुंचने की अपील की

मल्हीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को कई स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गईं। इसी क्रम में बीरगंज की सरयू नहर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में भी विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। गणेश पूजा कमेटी के अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता ने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर आरती और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु पूजा-अर्चना में शामिल होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here