बस्ती साउघाट ग्राम पंचायत के गंधरिया फैज डिहवा गांव में जाने वाला इंटरलॉकिंग रास्ता टूटकर बहुत खराब हो चुका है। इससे राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। इस रास्ते पर हमेशा कीचड़ और पानी भरा रहता है। दिन हो या रात, साइकिल, मोटरसाइकिल या पैदल चलने वाले लोगों को यहां से गुजरने में बहुत मुश्किल होती है। स्थानीय निवासी वासित अली खान, मोहम्मद हसन, समीम खान और सोनू कुमार ने बताया कि उन्होंने इस रास्ते की मरम्मत के लिए प्रधान से कई बार कहा है। हालांकि, प्रधान हर बार ‘हां, करवा देंगे’ कहकर बात टाल देते हैं।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ इंटरलॉकिंग सड़क टूटी:कीचड़-पानी से राहगीर परेशान, प्रधान ने नहीं सुनी शिकायत
UP: लोलार्क षष्ठी पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतान...
वाराणसी: लोलार्क षष्ठी पर संतान प्राप्ति की कामना लेकर देश के अलग-अलग राज्यों से दंपतियों का काशी पहुंचना शुरू हो गया है। भदैनी...




























