BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ दीकौली में दरगाह मेले का रास्ता जलमग्न:बुरवा बाबा दरगाह का मुख्य मार्ग...

दीकौली में दरगाह मेले का रास्ता जलमग्न:बुरवा बाबा दरगाह का मुख्य मार्ग पानी में डूबा, श्रद्धालुओं को परेशानी

श्रावस्ती जिले के दीकौली ग्राम सभा में बुरवा बाबा दरगाह को जाने वाला मुख्य मार्ग जलमग्न हो गया है। बरसात के कारण रास्ते में पानी भर गया है, जिससे मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग थाना सोनवा और ब्लॉक गिलौला के अंतर्गत आता है। मेलार्थी इसी भरे पानी में से होकर दरगाह तक पहुंचते हैं और अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं। स्थानीय लोगों को भी रोजमर्रा के आवागमन में दिक्कत हो रही है। जलभराव के कारण इलाके में दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय निवासी मुस्कान, दुर्गेश, संतोष और राधेश्याम ने बताया कि उन्हें इस समस्या से लगातार जूझना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here