BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ जगदीशपुर मंझरिया में पांच दिन से बिजली गुल:ग्रामीण परेशान, धान की सिंचाई...

जगदीशपुर मंझरिया में पांच दिन से बिजली गुल:ग्रामीण परेशान, धान की सिंचाई भी रुकी; विभाग पर लापरवाही का आरोप

मुंडेरवा बिजली सब स्टेशन के कुरियार फीडर के तहत आने वाले जगदीशपुर मंझरिया (वार्ड नंबर 11, शहीद बद्री प्रसाद नगर) में बीते पांच दिन से बिजली खराब है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर जल गया है। इसकी ऑनलाइन शिकायत भी की गई है, लेकिन अभी तक इसे बदला नहीं गया है। इससे लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं। मुंडेरवा के 33/11केवी बिजली सब स्टेशन के जगदीशपुर मंझरिया में पांच दिन से बिजली गुल है। ग्रामीण इसकी शिकायत टोल-फ्री नंबर पर भी कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद खराब ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया। गांव के मिथिलेश, उदयभान चौधरी, पंकज, रामजनम, अमित चौधरी, विजय कुमार, विलमिल्ला, सुभान अली, समशेर अली, राजकिशोर, धर्मेंद्र कुमार और सीताराम सहित पचास से ज्यादा उपभोक्ताओं के घरों की बिजली और ट्यूबवेल बंद हैं। विभाग ने इसे ठीक नहीं किया है। लोगों ने बताया कि बारिश भी नहीं हो रही है, जिससे धान की फसलों की सिंचाई भी नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार दावा करती है कि 24 घंटे में खराब ट्रांसफार्मर बदल दिया जाता है, लेकिन पांच दिन बाद भी बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। लोगों ने तुरंत बिजली ठीक करवाने की मांग की है। बिजली सप्लाई बंद होने के बारे में जूनियर इंजीनियर नादिर हुसैन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इंडेंट भेजा गया है। एक-दो दिन में ट्रांसफार्मर लग जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here