BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ पोखरा में सड़क किनारे झाड़ियां:ग्रामीणों ने जल्द सफाई न होने पर आंदोलन...

पोखरा में सड़क किनारे झाड़ियां:ग्रामीणों ने जल्द सफाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी

बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक के पोखरा गांव में सड़क किनारे उगी झाड़ियों से राहगीर परेशान हैं। बरसात के मौसम में इन घास-झाड़ियों ने पूरे रास्ते को घेर लिया है। गांव के मुख्य मार्ग पर फैली इन झाड़ियों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भी आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। यह रास्ता गांव का मुख्य मार्ग है, जिससे हर दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण आते-जाते हैं। इसी रास्ते से छोटे स्कूली बच्चे भी रोज स्कूल जाते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। स्थानीय निवासी रविंद्र कुमार का कहना है कि अगर बरसात से पहले ही सड़क किनारे की सफाई हो जाती, तो यह दिक्कत आती ही नहीं। ग्रामीणों अखिलेश, मोतीलाल, पंकज, दीपक, निखिल, मोहित, कुलदीप, राकेश और सत्य प्रकाश सिंह समेत कई लोगों ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द सफाई कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here