BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ कोठीभार में रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव:सिसवा बाजार-खड्डा लाइन पर...

कोठीभार में रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव:सिसवा बाजार-खड्डा लाइन पर पड़ा था, जननायक एक्सप्रेस के लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को दी सूचना

कोठीभार थाना क्षेत्र में सिसवा बाजार और खड्डा के बीच रेलवे ट्रैक पर सोमवार शाम एक व्यक्ति का शव मिला। जननायक एक्सप्रेस के चालक ने इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक से हटाकर पहचान कराने का प्रयास किया। स्टेशन अधीक्षक, पूर्वोत्तर रेलवे सिसवा बाजार ने सोमवार शाम करीब 6:58 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को रेलवे ट्रैक के बीच करीब 65 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद मृतक की पहचान मोती मुसहर पुत्र सुन्नर निवासी सबया टोला बरगदही, थाना कोठीभार के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि मोती मुसहर शराब पीने के आदी थे। सोमवार को वह शराब के नशे में रेलवे ट्रैक पर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here