BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ सिरसिया बाजार में विधायक ने किया सड़क का लोकार्पण:बोले- गांवों में गोलबंदी...

सिरसिया बाजार में विधायक ने किया सड़क का लोकार्पण:बोले- गांवों में गोलबंदी खत्म, क्षेत्र विकास की राह पर

नौतनवा विकासखंड के खोरिया बाजार में नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने एक सड़क का लोकार्पण किया। यह सड़क रतनपुर ब्लॉक मुख्यालय से जंगल टेढ़ी घाट को जोड़ती है। इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से विधायक का जोरदार स्वागत किया। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने शिलापट्ट से पर्दा हटाकर सड़क को जनता को समर्पित किया। लोकार्पण के बाद उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर चर्चा की। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि नौतनवा विधानसभा की जनता उन नेताओं को अच्छी तरह पहचान चुकी है, जो खुद को बाहुबली बताकर राजनीति करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नेताओं के पास विकास के नाम पर जनता को बताने के लिए कुछ नहीं बचा है। इसलिए वे एक-दूसरे का निम्न स्तर पर विरोध कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्य ऐसे नेताओं को नजर नहीं आते। गांवों में पहले जो गोलबंदी होती थी, वह अब खत्म हो गई है, जिससे क्षेत्र में शांति का माहौल बना है। आज ग्रामीण अपने गांव में गोलबंदी नहीं, बल्कि विकास और अच्छी सुविधाएं चाहते हैं। कार्यक्रम के दौरान गणेश जायसवाल ने विधायक को बुके और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। इस मौके पर भाजपा नेता प्रदीप पांडे, ग्राम प्रधान बड़हरा विजय मद्धेशिया, ग्राम प्रधान बैजनाथ यादव, राहुल दुबे और रवि वर्मा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here