BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ बस्ती में कुआनो नदी में कूदा युवक:चाचा ने पुलिस को दी सूचना,...

बस्ती में कुआनो नदी में कूदा युवक:चाचा ने पुलिस को दी सूचना, तलाश में जुटे गोताखोर

बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक युवक कुआनो नदी में कूद गया। 25 साल के इस युवक की तलाश देर रात तक जारी रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। यह घटना गौर रोड पर समय माता मंदिर के पास हुई। पुलिस को रात करीब 11:10 बजे अजीत यादव ने सूचना दी कि उसका भाई का बेटा नदी में कूद गया है। युवक की पहचान अमित यादव (25) पुत्र रामानंद यादव के रूप में हुई है। बताया गया कि अमित शाम करीब 9 बजे समय माता मंदिर के पास कटरा पुल से कुआनो नदी में कूदा था। सूचना मिलते ही यूपी-112 की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। युवक के नदी में कूदने की खबर से परिवार में चिंता का माहौल है। परिजन और स्थानीय लोग भी उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। पुलिस भी युवक को ढूंढने के लिए जरूरी कार्रवाई कर रही है। हालांकि, युवक के डूबने की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here