सिद्धार्थनगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भवानीगंज पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला को एनआई एक्ट से जुड़े एक मामले में पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी मुकदमा संख्या 4536/25, धारा 138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित है। महिला इस मामले में वारंटी थी। गिरफ्तार महिला की पहचान साफिया खातून पत्नी इरशाद अली के रूप में हुई है। वह बिल्डिंग नगर फ्लैट नंबर 1, भड़रिया चौराहा की रहने वाली है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। महिला को गिरफ्तार करने वाली टीम में नेबूलाल राना, कांस्टेबल अनिल यादव और महिला आरक्षी उर्मिला शामिल थीं।




















