BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में मंदिर के पास मिला अज्ञात किशोर:पूर्व प्रधान ने घर लाकर...

श्रावस्ती में मंदिर के पास मिला अज्ञात किशोर:पूर्व प्रधान ने घर लाकर की पहचान की कोशिश, परिजनों की तलाश जारी

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के गजोबरी गांव में रविवार को एक 15-16 साल का अज्ञात किशोर मिला। उसे देखकर गांव के लोग आपस में बात करने लगे। गांव निवासी पूर्व प्रधान नंदकुमार यादव गांव के बाहर गए थे। उन्होंने मंदिर के पास किशोर को अकेले बैठे देखा। पूछने पर किशोर अपना नाम, पता और घर के बारे में सही जानकारी नहीं बता पा रहा था। पूर्व प्रधान नंदकुमार यादव किशोर को अपने घर ले आए और उसकी पहचान कराने की कोशिश की। किशोर ने गुलाबी रंग की टी-शर्ट और नीले रंग का लोअर पहन रखा है। पूर्व प्रधान ने लोगों से गुजारिश की है कि अगर कोई इस किशोर को पहचानता है या उसके परिवार को जानता है, तो उन्हें सूचना देकर किशोर को उसके परिवार तक पहुंचाने में मदद करें।