घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे के पास शनिवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में मृत बसंतपुर बटौरा टोला निवासी ई-रिक्शा चालक सुरेश (65) पुत्र त्रिवेणी का शव रविवार शाम करीब चार बजे घर पहुंचा। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, वहीं सुरेश की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया। हादसे में बाइक सवार मठिया गांव निवासी मोहन लाल मद्देशिया (42) की भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। तेज रफ्तार टेलर ने ई-रिक्शा और बाइक को मारी टक्कर शनिवार रात जखीरा चौराहे के पास तेज रफ्तार टेलर ने पहले ई-रिक्शा को टक्कर मारी। इसके बाद बाइक भी उसकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा चालक सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इलाज के दौरान बाइक सवार ने भी तोड़ा दम हादसे में मठिया गांव निवासी मोहन लाल मद्देशिया (42) पुत्र खेदन भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घुघली ले जाया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महबूब अंसारी की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर दुर्घटना में मठिया निवासी महबूब अंसारी भी गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें तत्काल सीएचसी घुघली ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें केएमसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दो मौतों से गांवों में पसरा मातम एक ही हादसे में दो लोगों की मौत से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रविवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुरेश का शव उनके घर लाया गया। शव पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े। आसपास के लोग भी परिवार को ढांढस बंधाने के लिए घर पहुंचने लगे। गांव में देर तक शोक का माहौल बना रहा। पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शव हादसे के बाद पुलिस ने सुरेश और मोहन लाल के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार को पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद सुरेश का शव परिजनों को सौंपा गया। शाम करीब चार बजे शव बसंतपुर बटौरा टोला स्थित उनके घर पहुंचा। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
तुर्की में चमकी शाहजहांपुर की खुशी, ईरान की पहलवान को हराकर...
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के जैतीपुर विकासखंड अंतर्गत अगरोली गांव की प्रतिभावान महिला पहलवान खुशी चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर स्वर्णिम...
नक्सली कमांडर बृजेश गंजू को ढेर करने वाली UP ATS टीम...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ने वाराणसी के रामनगर इलाके में रविवार तड़के हुई मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली कमांडर बृजेश गंजू उर्फ गोपाल सिंह को...

















































