आगामी मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के माहौल में कराने के लिए श्रावस्ती पुलिस अलर्ट है। क्षेत्राधिकारी भिनगा आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना भिनगा और मल्हीपुर की पुलिस ने एरिया डोमिनेशन किया। यह कार्रवाई मूर्ति विसर्जन जुलूस मार्ग नकही–धर्मनगर–लखहिया–सेमरहनिया पर PAC और स्थानीय पुलिस बल के साथ की गई। पुलिस ने पूरे मार्ग और आसपास के इलाकों में घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी सावधानी बरती गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सही से संपन्न कराने के निर्देश दिए। सभी से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील भी की गई। श्रावस्ती पुलिस आने वाले त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और जिले में शांति बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› रायगंज में धूमधाम से निकली कलश यात्रा:व्यास जी के निर्देश पर ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, भक्तिमय हुआ माहौल › जमुनहा में शारदीय नवरात्रि शुरू, मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित:श्रद्धा और उत्साह का माहौल, मंदिरों-पंडालों में शैलपुत्री की पूजा › आज पंडालों में विराजेंगी मां दुर्गा की प्रतिमाएं:शारदीय नवरात्र की तैयारियां पूरी, मूर्तिकारों ने दिया अंतिम रूप › डुमरियागंज में महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई गई:पूजन-अर्चन के बाद हुआ फलाहार, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह रहे मौजूद“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















