आगामी मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के माहौल में कराने के लिए श्रावस्ती पुलिस अलर्ट है। क्षेत्राधिकारी भिनगा आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना भिनगा और मल्हीपुर की पुलिस ने एरिया डोमिनेशन किया। यह कार्रवाई मूर्ति विसर्जन जुलूस मार्ग नकही–धर्मनगर–लखहिया–सेमरहनिया पर PAC और स्थानीय पुलिस बल के साथ की गई। पुलिस ने पूरे मार्ग और आसपास के इलाकों में घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी सावधानी बरती गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सही से संपन्न कराने के निर्देश दिए। सभी से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील भी की गई। श्रावस्ती पुलिस आने वाले त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और जिले में शांति बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू:हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा पूरी की › वाल्टरगंज थाने का एसपी ओमवीर सिंह ने किया औचक निरीक्षण:एसपी को देख पुलिसकर्मियों में हड़कंप, व्यवस्थाएं परखीं और निर्देश दिए › बहराइच में बाइक के सामने कुत्ता आने से हादसा:उदवापुर के छोटे भाई विक्रांत की मौत, बड़ा भाई प्रिंस घायल › Lalpur Tarai Ramleela 2026 | Preparations Begin for Grand Event“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















