मनीष कुमार तिवारी | हर्रैया सतघरवा (बलरामपुर सदर), बलरामपुर12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

हरैया सतघरवा के लालपुर विशुनपुर गाव में 12 अक्टूबर से रामलीला शुरू होगी। रामलीला मैदान में इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। भगवान श्रीराम की लीलाओं के मंचन को लेकर इलाके के लोगों में काफी उत्साह है।
टेंट लगाने और मंच सजाने का काम शुरू हो गया है। रामलीला आयोजन के अध्यक्ष नीलेद्र सिंह हैं। इस रामलीला में बलवंत कुमार रिंकू और दिनेश कुमार भगवान श्रीराम की भूमिका निभाएंगे।
रामलीला के जरिए भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी कहानियां दिखाई जाएंगी। इसका मकसद दर्शकों को सत्य, धर्म, त्याग और कर्तव्य पालन का संदेश देना है। यह भारतीय संस्कृति का खास भाग है, जो लोगों को आदर्श जीवन जीने की सीख देता है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























