Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई:कई ई-रिक्शा सीज, नियम तोड़ने वालों...

महराजगंज में नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई:कई ई-रिक्शा सीज, नियम तोड़ने वालों के चालान भी काटे

महराजगंज में नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई:कई ई-रिक्शा सीज, नियम तोड़ने वालों के चालान भी काटे

महराजगंज में यातायात पुलिस ने नाबालिग ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई ई-रिक्शा सीज किए गए और नियम तोड़ने वाले चालकों के चालान भी काटे गए। यह अभियान रविवार, 11 अक्टूबर को नगर क्षेत्र में चलाया गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर यातायात पुलिस की टीम ने ई-रिक्शा चालकों की उम्र और वाहनों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। कम उम्र में मोटर वाहन चलाना कानून का उल्लंघन है और इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। महराजगंज पुलिस ने वाहन मालिकों और अभिभावकों से अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को ई-रिक्शा या कोई और मोटर वाहन चलाने की इजाजत न दें। पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटनाएं रोकने और यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियम तोड़ने वालों पर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat