बस्ती के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार देर रात वाल्टरगंज थाने का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। एसपी ने थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता परखी। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क के काम की समीक्षा की और रिकॉर्ड जांचे। थाने में खड़े पुराने, जंग लगे वाहनों की स्थिति भी देखी। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय को पिंक महिला हेल्प डेस्क के लिए स्थाई भवन बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए तुरंत प्रस्ताव भेजकर बजट मांगा जाए। उन्होंने थाना परिसर में खड़े लावारिस वाहनों की नीलामी प्रक्रिया जल्द पूरी करने को भी कहा। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत और क्षेत्राधिकारी सदर कुलदीप सिंह यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› जमुनहा में शारदीय नवरात्रि शुरू, मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित:श्रद्धा और उत्साह का माहौल, मंदिरों-पंडालों में शैलपुत्री की पूजा › आज पंडालों में विराजेंगी मां दुर्गा की प्रतिमाएं:शारदीय नवरात्र की तैयारियां पूरी, मूर्तिकारों ने दिया अंतिम रूप › डुमरियागंज में महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई गई:पूजन-अर्चन के बाद हुआ फलाहार, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह रहे मौजूद › कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू:हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा पूरी की“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















