श्यामदेउरवा के परसा उर्फ परसौना गांव में नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ। रविवार को नवरात्र पर कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कन्याओं और महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा पूरी की। यह यात्रा परसा उर्फ परसौना यज्ञ स्थल से शुरू होकर बरौली, सोहनपुर उर्फ सोनकटिया, बासपार कोठी और अन्ध्या गांव होते हुए बनरहवा पुल पहुंची। वहां विधि-विधान से जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर लौटे और कलश स्थापित किया। यज्ञाचार्य अभिषेक उपाध्याय के आचार्यत्व में महायज्ञ होगा। प्रवचनकर्ता अरविंद उपाध्याय का प्रवचन प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक होगा। रात 8 बजे से रामलीला का मंचन भी किया जाएगा। महायज्ञ की पूर्णाहुति 20 अक्टूबर को होगी और 21 अक्टूबर को भंडारा होगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की है। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण मुरारी चौरसिया, बेचन दुबे, नागेंद्र पाण्डेय, निरंजन चौरसिया, जयप्रकाश, दुर्गविजय, पन्नेलाल, आकाश, सुधारे, अच्छेलाल, रामबेलास, संतु निषाद, अवधेश समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› जमुनहा में शारदीय नवरात्रि शुरू, मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित:श्रद्धा और उत्साह का माहौल, मंदिरों-पंडालों में शैलपुत्री की पूजा › आज पंडालों में विराजेंगी मां दुर्गा की प्रतिमाएं:शारदीय नवरात्र की तैयारियां पूरी, मूर्तिकारों ने दिया अंतिम रूप › डुमरियागंज में महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई गई:पूजन-अर्चन के बाद हुआ फलाहार, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह रहे मौजूद › वाल्टरगंज थाने का एसपी ओमवीर सिंह ने किया औचक निरीक्षण:एसपी को देख पुलिसकर्मियों में हड़कंप, व्यवस्थाएं परखीं और निर्देश दिए“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















