Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू:हजारों श्रद्धालुओं ने भाग...

कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू:हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा पूरी की

कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू:हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा पूरी की

श्यामदेउरवा के परसा उर्फ परसौना गांव में नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ। रविवार को नवरात्र पर कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कन्याओं और महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा पूरी की। यह यात्रा परसा उर्फ परसौना यज्ञ स्थल से शुरू होकर बरौली, सोहनपुर उर्फ सोनकटिया, बासपार कोठी और अन्ध्या गांव होते हुए बनरहवा पुल पहुंची। वहां विधि-विधान से जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर लौटे और कलश स्थापित किया। यज्ञाचार्य अभिषेक उपाध्याय के आचार्यत्व में महायज्ञ होगा। प्रवचनकर्ता अरविंद उपाध्याय का प्रवचन प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक होगा। रात 8 बजे से रामलीला का मंचन भी किया जाएगा। महायज्ञ की पूर्णाहुति 20 अक्टूबर को होगी और 21 अक्टूबर को भंडारा होगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की है। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण मुरारी चौरसिया, बेचन दुबे, नागेंद्र पाण्डेय, निरंजन चौरसिया, जयप्रकाश, दुर्गविजय, पन्नेलाल, आकाश, सुधारे, अच्छेलाल, रामबेलास, संतु निषाद, अवधेश समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat