Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश गिरंट बाजार में पड़ोसियों ने महिला को पीटा:कहासुनी के बाद हुई मारपीट,...

गिरंट बाजार में पड़ोसियों ने महिला को पीटा:कहासुनी के बाद हुई मारपीट, जिला अस्पताल रेफर

गिरंट बाजार में पड़ोसियों ने महिला को पीटा:कहासुनी के बाद हुई मारपीट, जिला अस्पताल रेफर

श्रावस्ती जिले के गिरंट बाजार में पड़ोसियों ने 35 वर्षीय चांद बीबी पत्नी उस्मान अली को पीटकर घायल कर दिया। यह घटना कहासुनी के बाद हुई, जो मारपीट में बदल गई। आरोप है कि पड़ोसियों ने चांद बीबी के साथ मारपीट की, जिससे वह चोटिल हो गईं। घटना के बाद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat