Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज थाना सिरसिया व SSB की संयुक्त टीम द्वारा इण्डो-नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग...

थाना सिरसिया व SSB की संयुक्त टीम द्वारा इण्डो-नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान 06 किलो 820 ग्राम अवैध चरस ( अंतर्राष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग रू0 17 लाख ) के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार*

0
0

 

‎

‎‎

 

‎पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व प्रतिबंधित मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी की रोकथाम के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकेश सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर/भिनगा श्री आलोक कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री दीपक कुमार दूबे के नेतृत्व में एसएसबी टीम के द्वारा कल दिनांक 10.10.2026 को चेकिंग के दौरान 03 अभियुक्त, जो सिरहनिया मोड़ तालबघौडा से भचकाही नाका रोड की तरफ मोड से नेपाल की तरफ से अपनी मोटरसाइकिल से नाजायज चरस लेकर आ रहे थे, को नियमानुसार गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 274/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

‎

*‎घटना का संक्षिप्त विवरण*

‎कल दिनांक 10.10.2026 को निरीक्षक सामान्य श्री रिजगजिन नामग्याल मय एसएसबी टीम 62 वी वाहिनी एसएसबी द्वारा प्राप्त सूचना पर उप निरीक्षक श्री वीरपाल सिह तोमर मय हमराह के एसएसबी कैंप सुईया पहुंच कर एसएसबी फोर्स के साथ मुखबिर की सूचना पर सिरहनिया मोड़ तालबघौडा से भचकाही नाका रोड की तरफ मोड से मोटरसाइकिल में चरस रख कर जाते हुए अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

‎ 

*‎बरामदगी का विवरण*

‎01 अदद मोटर साइकिल पल्सर व 6 किलो 820 ग्राम अवैध नाजायज चरस( अंतर्राष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग रू0 17 लाख )

‎

‎*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*

‎1. लवकुश पांडेय पुत्र राजकुमार पांडेय निवासी ग्राम जिगिरिया हरैया तराई थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती 

2. दिवाकर वर्मा पुत्र राजमणि निवासी ग्राम मोतीपुर बडरहवा थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती 

3. कैलाश नाथ वर्मा पुत्र रामउजागर निवासी ग्राम चरईडीह थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती 

‎

‎

‎*गिरफ्तारी टीम*

‎1. उप निरीक्षक श्री वीरपाल सिह तोमर 

‎2. हेड कांस्टेबल भगवानदास

‎3. सुईया कैंप की एसएसबी फोर्स

संबंधित खबरें
मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत श्रावस्ती पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान, शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक* और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat