केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति नानपारा ने शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए प्रशासन से व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की है। समिति ने उपजिलाधिकारी नानपारा प्रकाश सिंह को मांगपत्र सौंपा, जिसमें नगर की समस्याओं और जरूरी इंतजामों पर ध्यान दिलाया। मांगपत्र में 13 बिंदु शामिल हैं। इनमें पूजा पंडालों, विसर्जन मार्गों और नगर की साफ-सफाई प्रमुख हैं। समिति ने बताया कि महोत्सव 11 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहा है, इसलिए समय रहते व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों। समिति ने विसर्जन मार्गों की मरम्मत, नवरात्रि से विसर्जन तक मांस-मछली की दुकानें बंद रखने की मांग की। पूजा पंडालों के आसपास साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा के इंतजाम मांगे गए। विसर्जन घाटों और मार्गों पर सुविधाएं देने, गड्ढों को भरने और सड़कों को ठीक कराने की मांग है। नगर पालिका की स्ट्रीट लाइटें नवरात्रि से विसर्जन तक नियमित रूप से जलें। समिति ने प्रशासन से सभी मांगों पर जल्द कार्रवाई का अनुरोध किया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बलरामपुर में एनएच 730 ने हाईवे की सफाई कराई:नेशनल हाईवे पर जमा कूड़ा-कचरा और घास-फूस हटाया गया › ककरही ब्रिज पर बाइक-बस की टक्कर:युवक गंभीर रूप से घायल, मौके पर जुटी भीड़; पुलिस जांच में जुटी › कलश यात्रा के दौरान नदी में डूबा युवक, मौत:जल भरने कटका घाट पहुंचा था, 3 घंटे बाद मिला शव › श्रावस्ती में शारदीय नवरात्र शुरू:सिरसिया क्षेत्र में मां शैलपुत्री की पूजा के साथ भक्तिमय हुआ माहौल, पंडाल सजने लगे“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























