Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज के युवक की गुजरात में करंट लगने से मौत:ठेकेदारी करते समय...

महराजगंज के युवक की गुजरात में करंट लगने से मौत:ठेकेदारी करते समय हुआ हादसा, गांव पहुंचा शव

महराजगंज के युवक की गुजरात में करंट लगने से मौत:ठेकेदारी करते समय हुआ हादसा, गांव पहुंचा शव

कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोहट में उस समय दुख छा गया, जब गुजरात से एक युवक का शव उसके पैतृक गांव पहुंचा। गुड्डू गिरी नाम का युवक पिछले 10 साल से परिवार के साथ गुजरात में ठेकेदारी का काम कर रहा था। 7 अक्टूबर को काम के दौरान वह जनरेटर की बिजली की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह करीब 25 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। कंपनी के मालिक और स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को जब गुड्डू गिरी का शव सोहट गांव पहुंचा, तो परिजनों में रोना-धोना मच गया। पूर्व प्रधान धर्म दयाल सिंह ने बताया कि रविवार को कुशीनगर के भैंसहा घाट पर नम आंखों से उसका अंतिम संस्कार किया गया।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat