Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बस्ती-अयोध्या मार्ग पर अनियंत्रित कंटेनर पलटा:ड्राइवर घायल, NHAI और पुलिस ने यातायात...

बस्ती-अयोध्या मार्ग पर अनियंत्रित कंटेनर पलटा:ड्राइवर घायल, NHAI और पुलिस ने यातायात सामान्य कराया

बस्ती-अयोध्या मार्ग पर अनियंत्रित कंटेनर पलटा:ड्राइवर घायल, NHAI और पुलिस ने यातायात सामान्य कराया

बस्ती-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा न्यू जनता ऑटो गैराज (कट रजौली) के पास हुआ। बस्ती से अयोध्या की ओर जा रहा कंटेनर (HR 55AR 5584) सड़क किनारे पलटा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे की सूचना मिलते ही हर्रैया पुलिस और सीसी टीम मौके पर पहुंची। कंटेनर चालक लाखन सिंह (निवासी जसराना, फिरोजाबाद) को हल्की चोटें आईं, जिन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। वाहन में मौजूद कंडक्टर पंकज कुमार ठीक हैं। पुलिस ने NHAI की क्रेन और टीम की मदद से पलटे कंटेनर को सड़क से हटवाया। पुलिस की तुरंत कार्रवाई से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पर असर नहीं पड़ा और वाहनों का आवागमन सामान्य रहा। मौके पर शांति बनी हुई है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat