Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Shravasti Anganwadi Center Power Crisis

Shravasti Anganwadi Center Power Crisis

रेहान हुसैन | जमुनहा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रावस्ती के जमुनहा विकासखंड की ग्राम पंचायत हरदत्त नगर गिरंट के गयादत्तपुरवा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में पिछले चार साल से बिजली नहीं है। इस वजह से गर्मी के मौसम में छोटे बच्चों को काफी परेशानी होती है।

केंद्र में बिजली का बोर्ड और पंखे लगे हुए हैं, लेकिन अब तक बिजली कनेक्शन शुरू नहीं हुआ है। आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री लक्ष्मी देवी ने बताया कि चार साल से कनेक्शन न होने के कारण बच्चों को गर्मी में दिक्कत होती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के शुरुआती विकास के लिए जरूरी है। ऐसे में बिजली न होना चिंता की बात है। पवन कुमार, विजय, राहुल और विकास समेत अन्य निवासियों ने विभाग से जल्द बिजली कनेक्शन और सप्लाई शुरू करने की मांग की है, ताकि बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat