Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Durga Puja 2026 | Navratri Preparations in Shravasti Semgarha

Durga Puja 2026 | Navratri Preparations in Shravasti Semgarha

मेराज अली | सेमघड़ा(इकौना), श्रावस्ती21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रावस्ती जिले की इकौना तहसील के सेमगढ़ा चौराहे पर नवरात्र की तैयारियां पूरी हो गई हैं। दुर्गा माता मंदिर को सजाया गया है। पूरे चौराहे पर आकर्षक लाइटिंग और भगवा झंडे लगाए गए हैं, जिससे क्षेत्र में भक्ति का माहौल है।

आज शाम करीब 7:30 बजे दुर्गा माता की प्रतिमा लाई जाएगी और मंदिर परिसर में स्थापित होगी। इसके बाद विशेष धार्मिक कार्यक्रम होगा, जिसमें आसपास के गांवों के श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचेंगे।

सेमगढ़ा चौराहे पर कई सालों से पारंपरिक तरीके से नवरात्र मनाया जाता है। नौ दिनों तक पूजा के बाद प्रतिमा को सीताद्वार स्थित सीताकुंड झील में विसर्जन के लिए ले जाया जाएगा।

इस आयोजन में पूर्व प्रधान सिपाही लाल का खास योगदान है। वह व्यवस्थाओं की देखरेख कर रहे हैं और तैयारियों का खर्च उठा रहे हैं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat