बस्ती-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा न्यू जनता ऑटो गैराज (कट रजौली) के पास हुआ। बस्ती से अयोध्या की ओर जा रहा कंटेनर (HR 55AR 5584) सड़क किनारे पलटा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे की सूचना मिलते ही हर्रैया पुलिस और सीसी टीम मौके पर पहुंची। कंटेनर चालक लाखन सिंह (निवासी जसराना, फिरोजाबाद) को हल्की चोटें आईं, जिन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। वाहन में मौजूद कंडक्टर पंकज कुमार ठीक हैं। पुलिस ने NHAI की क्रेन और टीम की मदद से पलटे कंटेनर को सड़क से हटवाया। पुलिस की तुरंत कार्रवाई से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पर असर नहीं पड़ा और वाहनों का आवागमन सामान्य रहा। मौके पर शांति बनी हुई है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Durga Puja 2026 | Navratri Preparations in Shravasti Semgarha › मानीगढ़ा में बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान:गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर लोग, विभाग से मरम्मत की मांग › इटवा में पारिवारिक विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों पर केस:गाड़ी तोड़ने और जान से मारने की धमकी का भी आरोप, जांच शुरू › Sonabandi Durga Puja 2026 | Pandal Sthapana & Navratri Celebration“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026














