सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र के गंगवार बुजुर्ग गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक दंपती समेत कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। दोनों पक्षों की शिकायत पर 10 अक्टूबर को इटवा थाने में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट सहित अन्य आरोप लगाए हैं। राधिका पाठक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे अमित पाठक, आदर्श पाठक, सौरभ पाठक, हनुमन्त पाठक, विमला पाठक और सुमन ने उनके पति पंकज पाठक के साथ मारपीट की। उन्होंने इस दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ किए जाने का भी आरोप लगाया है। हनुमन्त पाठक ने बेटे और दो अज्ञात लोगों को बताया आरोपी दूसरे पक्ष से हनुमन्त पाठक ने शिकायत की कि 9 अक्टूबर की रात उनके बेटे पंकज पाठक और दो अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि घटना में उनकी पत्नी विमला देवी के सिर में चोट आई और बहू सुमन भी घायल हुईं। हनुमन्त पाठक ने घर के शेड को नुकसान पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। दोनों शिकायतों पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज पहले पक्ष की शिकायत में अमित पाठक, आदर्श पाठक, सौरभ पाठक, हनुमन्त पाठक, विमला पाठक और सुमन के नाम शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायत में पंकज पाठक और दो अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। इटवा पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› कोरियन पुरवा में मां दुर्गा जी का प्रतिमा स्थापित:विधि-विधान से पूजा-अर्चना हुई, भव्य आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे › Durga Puja 2026 | Navratri Preparations in Shravasti Semgarha › मानीगढ़ा में बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान:गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर लोग, विभाग से मरम्मत की मांग › Sonabandi Durga Puja 2026 | Pandal Sthapana & Navratri Celebration“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026















