सिद्धार्थनगर के ग्राम बभनी में इफको की ओर से रिफार्म उत्सव-2026 एवं पीएम प्रणाम योजना के तहत किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 100 से अधिक किसानों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में किसानों को संतुलित और मृदा आधारित उर्वरक प्रयोग के साथ नैनो उर्वरकों के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। इफको अधिकारियों ने नैनो यूरिया, नैनो डीएपी और नैनो जिंक के उपयोग, लाभ और फसलों में उनकी भूमिका की जानकारी दी। अधिकारियों ने किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम में इफको क्षेत्र अधिकारी शिशु पाल, शुक्ला इंटरप्राइजेज बभनी केंद्र प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल, इफको एमसी विक्रय एवं विपणन अधिकारी योगेन्द्र कुमार, इफको एसएफए गिरिजेश मौर्य और एमडीए बस्ती संजय कुमार मौर्य मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› मन्नीटाड़ में सड़क जर्जर से ग्रामीणों को हादसे का डर:कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं, जलभराव से बढ़ रही परेशानी › Devipatan Mandir Navratri Visit | Yogi Adityanath Offers Prayers › नवरात्र के पहले दिन निकलीं मां दुर्गा की प्रतिमाएं:सिद्धार्थनगर में डीजे की धुन पर नाचते-गाते पंडालों तक पहुंचे श्रद्धालु › गंगापुर में घर के आंगन में निकला जहरीला कोबरा:वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर परिवार को दी राहत“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















