नवाबगंज के जैतापुर गांव के गंगापुर मजरे में बजरंगी महाराज के घर के आंगन में एक जहरीला इंडियन स्पेक्टेकल कोबरा सांप निकल आया। इसे देखकर परिवार के सदस्य दहशत में आ गए। आसपास के ग्रामीण भी जमा हो गए। बजरंगी महाराज की बेटी छाया ने तुरंत वन विभाग की अब्दुलगंज रेंज को जानकारी दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। ग्रामीण पिंटू यादव, संजय वर्मा और आदित्य वर्मा ने बताया कि सांप काफी बड़ा और जहरीला था। आंगन में कोबरा देखकर परिवार और आसपास के लोगों में डर का माहौल था। वन विभाग की टीम ने सांप को सुरक्षित पकड़ा, जिसके बाद सभी ने राहत महसूस की। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगर घर या आसपास सांप दिखे तो घबराएं नहीं। उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› मन्नीटाड़ में सड़क जर्जर से ग्रामीणों को हादसे का डर:कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं, जलभराव से बढ़ रही परेशानी › Devipatan Mandir Navratri Visit | Yogi Adityanath Offers Prayers › नवरात्र के पहले दिन निकलीं मां दुर्गा की प्रतिमाएं:सिद्धार्थनगर में डीजे की धुन पर नाचते-गाते पंडालों तक पहुंचे श्रद्धालु › सोनवा में पाइपलाइन बिछाने से सड़क बनी नाली:बारिश में कीचड़ और दुर्गंध से लोग परेशान, बीमारियों का खतरा बढ़ा“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















