Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नवरात्र के पहले दिन निकलीं मां दुर्गा की प्रतिमाएं:सिद्धार्थनगर में डीजे की...

नवरात्र के पहले दिन निकलीं मां दुर्गा की प्रतिमाएं:सिद्धार्थनगर में डीजे की धुन पर नाचते-गाते पंडालों तक पहुंचे श्रद्धालु

नवरात्र के पहले दिन निकलीं मां दुर्गा की प्रतिमाएं:सिद्धार्थनगर में डीजे की धुन पर नाचते-गाते पंडालों तक पहुंचे श्रद्धालु

सिद्धार्थनगर में नवरात्र के पहले दिन रविवार शाम से मां दुर्गा की प्रतिमाएं पंडालों तक ले जानी शुरू हो गईं। देर रात तक श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते ट्रैक्टर-ट्रॉली से प्रतिमाएं लेकर पहुंचे। इस दौरान हर जगह भक्ति का माहौल दिखा और श्रद्धालु मां दुर्गा के जयकारे लगाते रहे। जिले के अलग-अलग इलाकों में दुर्गा पूजा समितियों ने तैयारियां की थीं। प्रतिमाओं को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सुंदर तरीके से सजाकर पंडालों की ओर ले जाया गया। उनके साथ चल रहे युवा डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर नाचते-गाते दिखे। रास्तों में भी लोगों की भीड़ प्रतिमाएं देखने के लिए नजर आई। पूजा पंडाल तैयार हैं और प्रतिमाएं स्थापित करने की तैयारियां चल रही हैं। नवरात्र के दौरान पंडालों में मां दुर्गा की पूजा होगी। श्रद्धालु नौ दिनों तक नियमों के साथ पूजा कर सुख-समृद्धि की प्रार्थना करेंगे। आने वाले दिनों में पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने की संभावना है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat